देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की सनातन परंपरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदियों से क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती आई है। यही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है, जो समाज को एकता, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सनातन भावना को आत्मसात करते हुए देश को यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सकारात्मक सोच, सहयोग और विश्वास का वातावरण आवश्यक है।युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्रीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा विशेष स्थान रखते हैं। उन्हें भारत की युवा शक्ति की क्षमता, ऊर्जा और सामर्थ्य पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं के सपनों को साकार करने, उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उन्हें नई दिशा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर सकें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।’विकसित भारत’ के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत युवामुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में देश की युवा शक्ति सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को सही मार्गदर्शन, सकारात्मक अवसर और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, तो वे राष्ट्र को प्रगति और विकास के नए शिखरों तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रति विश्वास, उनकी ऊर्जा और उनकी सहभागिता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। यही संगठित युवा शक्ति देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
