देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में सबसे बड़ा हिस्सा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए मंजूर किया गया है।मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को भी राहत देते हुए एक जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।स्वीकृत परियोजनाओं के तहत सिंचाई विभाग के अंतर्गत हरिद्वार के चंडी घाट डाउनस्ट्रीम स्थित गौरीशंकर क्षेत्र में गंगा के बाएं तट पर घाट एवं आस्था पथ निर्माण के लिए 98.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के दाहिने तट पर घाट एवं आस्था पथ निर्माण के लिए 115.91 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 214.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य कुंभ मेला-2027 से पहले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करना और गंगा तट पर आवश्यक निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
