लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रोहित पुत्र नंद किशोर निवासी टांडा उज्जैन, दीपक सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी मेहमूदपुर, पीपली नायक, थाना टांडा रामपुर तथा शमसु उर्फ शमसुद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी अलीखां, काशीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई हेम तिवारी, एसआई गणेश पांडे, एसआई देवेंद्र सामंत, का. चन्दन, का. तारा चंद और का.सचिन कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment