पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

काशीपुर। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बतादें कि कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर सौंपकर बताया कि उनका बेटा एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्तों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र स्थित संधू ढाबा पर पार्टी करने गया था। बताया जाता है कि पार्टी खत्म करने के बाद रात में सभी हरदीप के दोस्त संदीप सिंह सोहल निवासी गोरा फार्म के घर चले गए। रजविंदर कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे संदीप सिंह सोहल का फोन आया और उसने बताया कि हरदीप सिंह को पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल हरदीप सिंह को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जिस पर परिजनों ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गये थे। जहां बीती देर सायं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने हरदीप सिंह की मौत की अधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हरदीप सिंह का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही किया गया है। पुलिस उनके पंचनामा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के इंतजार में है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाल जांच में लगी है। वहीं फॉरेंसिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment