देहरादून। उत्तराखंड में विकास, निवेश और रोजगार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तापक्ष की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में विकास की कोई नई पहल होने, निवेश आने अथवा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होने पर कांग्रेस के नेता सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय लगातार सवाल खड़े करते हैं। बयान में कांग्रेस की राजनीति पर परिवारवाद और तुष्टिकरण के इर्द-गिर्द लंबे समय तक केंद्रित रहने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि अब पारदर्शिता, सुशासन और विकास…
Day: September 14, 2026
निवेश, रोजगार और अतिक्रमण के मुद्दे पर कांग्रेस पर सरकार का पलटवार, विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप
देहरादून। उत्तराखंड में विकास, निवेश और रोजगार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तापक्ष की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में विकास की कोई नई पहल होने, निवेश आने अथवा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होने पर कांग्रेस के नेता सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय लगातार सवाल खड़े करते हैं। बयान में कांग्रेस की राजनीति पर परिवारवाद और तुष्टिकरण के इर्द-गिर्द लंबे समय तक केंद्रित रहने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि अब पारदर्शिता, सुशासन और विकास…
पंचम बाल विधानसभा के गठन को लेकर समीक्षा बैठक, 13 जिलों से चुने जाएंगे 70 बाल विधायक
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पंचम बाल विधानसभा–2026 के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर आपदा प्राधिकरण के सभागार में आयोग के सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल विधायकों के चयन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, बाल कल्याण समिति सहित…
हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की मजबूत भाषा बनाना होगा: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस केवल भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं, बोलियों और…
महापौर ने किया महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर दीपक बाली ने आज महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के स्तर से काशीपुर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। महापौर दीपक बाली ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के प्रथम चरण में करीब चार करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
पत्रकार अनुश्री भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
काशीपुर। प्रतिभा की धनी, कवयित्री और पत्रकार ’अनुश्री भारद्वाज’ की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर ’प्रकृति हमारी धरोहर संस्थान’ के तत्वावधान में पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिवारजनों ने अनुश्री भारद्वाज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।काशीपुर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान अनुश्री भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में ’वृक्षारोपण’ भी किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अनुश्री…
लापता किशोरी को आरोपी के चंगुल से पुलिस ने किया सकुशल बरामद आरोपी भी गिरफ्तार
काशीपुर। लापता किशोरी को पुलिस ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी के लिए ले जाने के आरोप में 28 वर्षीय अभिषेक शर्मा निवासी शांतिनगर रमपुरा को गिरफ्रतार किया है।पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने उसके 30 मार्च से लापता होने की सूचना दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से किशोरी की तलाश शुरू की। 13 सितंबर को सूचना के आधार…
मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश चोरी के माल समेत युवक गिरफ्तार
काशीपुर। नगर के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन, चांदी का छत्र, चांदी की नाग प्रतिमा और 4336 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1-30 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर निवासी उमेश डुंगरियाल पुत्र राधेश्याम ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया था कि जन्माष्टमी के दिन अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसकर…
पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
काशीपुर। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बतादें कि कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर सौंपकर बताया कि उनका बेटा एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्तों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र स्थित संधू ढाबा पर पार्टी करने गया था। बताया जाता है कि पार्टी खत्म करने के बाद रात में सभी हरदीप के दोस्त संदीप सिंह सोहल निवासी…
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तमंचे के बल पर लाखो रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से पीड़ित से वसूले गए एक लाख रुपये नकद और एक कार बरामद की है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सुल्तान नगर, बिजनौर निवासी और वर्तमान में कुंडेश्वरी निवासी सर्वेश कुमार ने 10 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि साजिश के तहत…
