मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश चोरी के माल समेत युवक गिरफ्तार

काशीपुर। नगर के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन, चांदी का छत्र, चांदी की नाग प्रतिमा और 4336 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1-30 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर निवासी उमेश डुंगरियाल पुत्र राधेश्याम ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया था कि जन्माष्टमी के दिन अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसकर उनके कमरे से सोने की चेन तथा मंदिर से चांदी का छत्र, चांदी का नाग और नकदी चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने धारा 331/305(डी) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी शुरू की। पुलिस को मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मुखबिर की सूचना पर ईदगाह के सामने आम के बाग से आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अमन अहमद उर्फ मन्नू पुत्र जमील अहमद निवासी पक्काकोट पुष्प विहार कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, एएसआई प्रकाश सिंह बोरा, कांस्टेबल गौरव सनवाल व दर्शन सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment