लापता किशोरी को आरोपी के चंगुल से पुलिस ने किया सकुशल बरामद आरोपी भी गिरफ्तार

काशीपुर। लापता किशोरी को पुलिस ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी के लिए ले जाने के आरोप में 28 वर्षीय अभिषेक शर्मा निवासी शांतिनगर रमपुरा को गिरफ्रतार किया है।पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने उसके 30 मार्च से लापता होने की सूचना दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से किशोरी की तलाश शुरू की। 13 सितंबर को सूचना के आधार पर हरिद्वार सिडकुल ब्रह्मपुरी से किशोरी को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। मुकदमे में धारा 87, 137(2), 65 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल किरण मेहता, सुरेंद्र कुमार व एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment