काशीपुर। प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के प्रांगण में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबोधित राजकीय चिकित्सालय के कार्यवाहक सीएमएस को सौंपते हुए नारा दिया कि 3000 में दम नहीं 26000 से कम नहीं, आशा वर्करों ने कहा कि सरकार उनको सरकारी नौकरियों में शामिल करें । आशाओं ने कहा कि सितंबर माह से प्रत्येक मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, अगर उनकी मांगे शीघ्र ही पूरी नहीं की तो यह धरना प्रदर्शन आंदोलन मे तब्दील होकर दिसंबर माह तक जाएगा। उन्होंने मांग की है की राज्य में आशाओं को मासिक मानदेय नियत करने व डीजी हेल्थ उत्तराखंड द्वारा आशाओ के मानदेय को 11500 रुपए करने को लेकर बनाए गए 2021 के प्रस्ताव को लागू करने का खटीमा में किया गया वादा तत्काल पूरा किया जाए। आशाओं को न्यूनतम वेतन सरकारी कर्मचारी का दर्जा व सेवा निवृत होने पर सभी आशाओं को अनिवार्य पेंशन का प्रस्ताव विधानसभा के आगामी सत्र में पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगे पूरी ने की गई तो आशाए उग्र आंदोलन करने को भी बाध्य होंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर दर्जनों आशा वर्कर्स मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
