बाबा खाटू श्याम संकीर्तन की रूपरेखा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर की ओर से आगामी भव्य बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के आयोजन को लेकर आज श्री खाटू श्याम मंदिर, फल मंडी के सामने, ढेला पुल पार, सरवरखेड़ा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 6 अक्टूबर की सांय 7 बजे होने वाले संकीर्तन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पत्रकार मानिक गुप्ता को ट्रस्ट की ओर से मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से आयोजित यह संकीर्तन भक्तों के लिए आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अवसर बनेगा। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव यादव, प्रचार मंत्री संतलाल जी, ट्रस्टी मनोज गुप्ता, रवि कुमार, रवि चौहान, श्याम प्रेमी अमन अग्रवाल, सतीश, सुधांशु, कार्तिक, अभिषेक, अंकित चौधरी तथा नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मानिक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment