काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्रतार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। गिरफ्रतार आरोपियों में राजेश सिंह उर्फ जहरीला पुत्र अतर सिंह, निवासी दोहरी वकील, कुंडेश्वरी व यहीं के अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी दोहरी वकील पर एक ही मामले में धारा 379/411 में मामला दर्ज है। वहीं तीसरे आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीममें उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी, उपनिरीक्षक कंचन कुमार पडलिया, कांस्टेबल सुनील भाकुनी और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
