कांग्रेस की जनसवाद यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

काशीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जन संवाद यात्रा के तहत जसपुर से काशीपुर पहुंचे। हरीश रावत के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वंही इस जनसंवाद यात्रा को लेकर उत्तराखंड काँग्रेस प्रभारी ने नाराजगी जताई है उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के शीर्षनेतृत्व को अवगत कराना पड़ता है। लेकिंन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी मनमानी करते हुए जनसंवाद यात्रा शुरू करदी जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी देखी जा रही है । इसके बाद जसपुर के अफजलगढ़ रोड से हरीश रावत ने जन संवाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करते हुए हरीश रावत आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि यह जन संवाद यात्रा जसपुर से शुरू होकर काशीपुर पहुंची, जिसके बाद यात्रा रामनगर, कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी मे पहुंचने के बाद जन संवाद यात्रा का समापन किया गया। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत के चलते माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। वहीं, इस जन संवाद यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंच बनाने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर संवाद किया जा रहा है। हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने जन संवाद यात्रा को लेकर कहा कि लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ लोगो का आशीर्वाद था यंहा के देवी देवताओं में आशीर्वाद था कि बड़ी विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य फंस गया था वंहा से उभर सका हूँ। इसलिए लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ वंही कुमारी शैलजा द्वारा जारी पत्र को लेकर कहा घर मे सब बातें होती रहती है ओर हम काँग्रेस के सिपाही है। जन संवाद यात्रा में प्रमुख रूप से कांग्रेस के किच्छा विधायक, तिलक राज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान, प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, कांग्रेसी नेता सुमित भुल्लर, मोहन खेड़ा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, संदीप सहगल, गीता चौहान, अर्पित मेहरोत्रा समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment