काशीपुर। नगर के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। यातायात शुरू होने के महज दो साल के भीतर ही आरओबी के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ज्वाइंट बदलने और मरम्मत के लिए आरओबी को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे शहर में यातायात दबाव बढ़ गया है है। आरओबी का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। करीब सात साल बाद 19 अप्रैल 2024 को इस पर यातायात शुरू हुआ। यातायात शुरू होने के बाद से ही आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंट कई बार खराब हो चुके हैं। विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए तीनों रास्तों पर हाईट बैरियर भी लगाए थे। शहरवासियों के विरोध के बाद इन्हें हटा दिया गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण आरओबी में बार-बार खराबी आ रही है। वहीं, एनएच अधिकारियों का कहना है कि एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आई है। इसी को ठीक करने के लिए आरओबी को नौ अक्तूबर तक बंद रखा गया है। इस दौरान वाहनों को सर्विस रोड समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
