काशीपुर। धान खरीद सत्र शुरू होने के बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न होने पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर अभी तक कांटे और पोर्टल की व्यवस्था नहीं हुई है, जिससे किसान खुले बाजार में कम दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। अलका पाल ने 25 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद, किसानों की पंजीकरण के लिए अनिवार्य उपस्थिति समाप्त करने और प्रति हेक्टेयर 65 क्विंटल खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने राइस मिलर्स के करीब 500 करोड़ रुपये के कथित बकाये का भुगतान कराने की मांग भी की। उन्होंने सरकार से तत्काल धान खरीद शुरू कर किसानों को राहत देने की मांग की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
