काशीपुर। नगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर मातृ वंदना एवं आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि राधा चौहान समेत अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। किशोरी बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाएं, सात बच्चे, तीन धात्री महिलाएं तथा तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों की चार माताएं शामिल हुईं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के तहत मिलने वाली छह हजार रुपये की सहायता उनके लिए कितनी उपयोगी साबित हुई। वहीं किशोरी बालिकाओं ने नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली 51 हजार रुपये की सहायता से संबंधित अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान एक गर्भवती महिला ने पहाड़ी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद लाभार्थियों और अतिथियों ने भी गीत-संगीत के साथ नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में उपस्थित महिलाओं और बच्चों को अंडे, ऽजूर, चिप्स तथा महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरू सिंह के आयोजन में हुए कार्यक्रम का समापन सभी लाभार्थियों और अतिथियों के उत्साह एवं उल्लास के बीच हुआ। इस दौरान अलका, नीमा, दीपा सैनी, नूर बानो, हेमलता, कांता सहित उर्वी, शिवाय, सूर्यांश, आराध्या बोहरा और मायरा खान आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
