काशीपुर। आज सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्रतार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्र थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्रतार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे ऽंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
