काशीपुर। नगर क्षेत्र के एक होटल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आई वी एफ) के संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं महानगर शाखा ईकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यकारिणी विस्तार तथा सदस्यगणों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल विशिष्ट अतिथि एवं आईवीएफ संरक्षक जसपुर के पूर्व विधायक डा- शैलेन्द्र मोहन सिंघल समेत अतिथियों ने कुल देवी मां लक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व जिला तथा महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि समेत मौजूद संरक्षकों का बैज लगाकर पटका पहनाते हुए फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पटका पहनाते हुए अनुमोदन पत्र के साथ दायित्व सौपे गए। जिला कार्यकारिणी में योगेश विश्नोई तथा महानगर में सतीश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जिले में उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र गुप्ता लोहिया, अशोक कुमार गुप्ता, नकुल अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अनुज गुप्ता को नियुक्त किया गया। पीयूष अग्रवाल को महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जिले में कोषाध्यक्ष के रूप में नवनीत कुमार विश्नोई तथा महानगर कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा शरद गुप्ता, अमित गोयल, अधिवक्ता आंनद स्वरूप रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील कोठारी, जितेंद्र गुप्ता समेत सदस्य गणों को जिले व महानगर कार्यकारिणी में दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी सदस्यगणों में मनोहर गुप्ता, अनिल अग्रवाल पंकज गुप्ता मयंक गोयल अमित जैन मोहित विश्नोई, अंकुर गुप्ता मनोज गुप्ता मनु अग्रवाल, जी- के अग्रवाल रजत अग्रवाल रजत गुप्ता अभिषेक गुप्ता शामिल किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंघल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उद्देश्यों पर ऽरा उतरने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वैश्य समाज इतिहास के पन्नों में अपनी जाति के कर्मठ व्यक्तियों, उनकी सफलताओं और उपलब्धियों के कारण एक अमिट छाप छोड़ता है। उन्होंने कहा कि स्व रामदास अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थापित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन न केवल भारत बल्कि विश्व के लगभग बीस करोड़ से अधिक वैश्य बंधुओं को एक साथ एक मंच पर एक संस्था के बैनर तले एकत्रित कर उन्हें संगठित करने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं जिला एवं महानगर आईवीएफ संरक्षक जसपुर पूर्व विधायक डा- शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन द्वारा सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकत्रित करने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन के आदर्शाे पर चलने वाली विरादरी वैश्य समाज व्यापार के साथ साथ राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय नेतृत्व को सुझाव देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर वैश्य समाज का ऐसा पोर्टल आना चाहिए जिससे देश में वैश्य समाज की जनसंख्या का पता चल सके। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के बेहतर काम करने की शुभकामनाएं दीं।वहीं संगठन के प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल ने कहा कि आधुनिक युग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वैश्य समाज के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक विशेष सैल की स्थापना की जा चुकी है, जिसमें इंटरनेट, ईमेल और नेटवर्किंग के माध्यम से पूरे देश के वैश्य समाज के व्यक्तियों, संस्थाओं से सम्पर्क साधकर वैश्य एकता के साथ उनके व्यवसायों , रोजगार, शिक्षा और संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति देने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। आईवीएफ के व्यापारी, उत्पाद, विज्ञापन,वी आर एम समेत कई ऐप्सों से समाज के उत्थान को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं उत्तराऽंड युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन वैश्य समाज का एक बहुत बड़ा संगठन है, जिसमें वैश्य समाज के 367 घटक शामिल हैं। जो संगठन के प्रति विश्वास जगाते हुए सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति और वैभव से जुड़ने के लिए वैश्य समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया।। महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने बताया कि नगर में वैश्य समाज के सभी घटकों को साथ लेकर महानगर शाऽा बिना भेद-भाव और वैमनस्य के उन्हें संगठित और एकजुट करने का बऽूबी काम कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष आईवीएफ संरक्षक एस पी गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में सामाजिक समरसता, आर्थिक सुदृढ़ता और सांस्कृतिक एकता का प्रमुख स्तंभ रहा है, जिसमें व्यवहार, व्यापार और परोपकार की झलक दिखाई देती है। वहीं सम्मान समारोह के दौरान शासन द्वारा नामित पार्षद मनी अग्रवाल का प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा आईवीएफ पटका पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से आईवीएफ जिला एवं महानगर के जसपुर पूर्व विधायक डा- शैलेन्द्र मोहन सिंघल समेत संरक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला एवं महानगर शाखा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को सिद्धिपीठ मां बाल सुंदरी देवी की प्रतिमा मां के आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। अंत में जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गदरपुर, बाजपुर केलाखेड़ा, सुल्तानपुर पटृटी में आईवीएफ शाखाओं का गठन किया जा चुका है, जसपुर तथा रामनगर में शीघ्र गठन किया जाएगा। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष, आईवी एफ संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी गुप्ता, संरक्षक आईवीएफ वीर भूमि युनाइटेड होम्स एमडी राजीव कुमार गुप्ता, आईवीएफ संरक्षक प्रदेश सह संयोजक लघु प्रकोष्ठ भाजपा ईश्वर चंद्र गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गंधार अग्रवाल, विपिन गुप्ता, दीपक अग्रवाल, कुमातनय सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आईवीएफ संरक्षक राकेश कुमार गुप्ता, विश्नोई सभा अध्यक्ष एवं आईवीएफ संरक्षक राजवीर विश्नोई, संरक्षक वरुण रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष आप पार्टी मुदित बंसल, जिला महामंत्री डॉ- संजीव गुप्ता, जिला उपमंत्री शरद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, विशेष आमंत्रित सदस्य बीके गुप्ता, गदरपुर आईवीएफ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बाजपुर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सुल्तानपुर पटृटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, गदरपुर सभासद विपिन गुप्ता, अतुल गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, मयंक गुप्ता, रजत गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, शुभम गुप्ता, सम्राट अग्रवाल, तरुण बंसल समेत वैश्य समाज की महिलाएं एवं वैश्य बंधु मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
