राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, विकसित उत्तराखंड का रोडमैप किया प्रस्तुत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानूनों में से एक लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला पहला राज्य बना है। इसके साथ ही जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है तथा प्रदेश की भूमि और सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा के लिए भू-कानून को मजबूत करने और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की मूल पहचान, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए विकास, रोजगार, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment