काशीपुर में सीएमएस पद पर डॉ. चंद्रा पंत हुई नियुक्त

काशीपुर। काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय में नवनियुक्त सीएमएस पद पर तैनात डॉक्टर चंद्रा पंत ने अपने पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अस्पताल के अंदर बारीक से बारीक कमियों को प्राथमिकता के आधार पर लेने की बात कही उन्होंने कहा कि अस्पताल में और अच्छी सुविधाओं के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी। काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय में नवनियुक्त सीएमएस पद पर तैनात डॉक्टर चंद्रा पंत ने अपने पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता अस्पताल में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो उसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्पताल में लगभग दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, और एंटी रेबीज भी उपलब्ध है, उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी फिलहाल नहीं है हां उन्होंने माना कि एक ऑर्थो डॉक्टर नहीं है जिसकी वजह से मरीजों को थोड़ी परेशानी हो रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट जो पहले अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन रिटायर्ड होने के बाद यह पद फिलहाल खाली है, उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और बृहस्पतिवार को एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट यहां पर अपनी सेवाएं देंगे, उन्होंने कहा कि जो दवाइयां अस्पताल में मौजूद हैं उसकी लिस्ट प्रत्येक डॉक्टर को हर रोज उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों को आव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े और बाहर से दवाइयां ना खरीदनी पड़े, उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से ओपीडी इस समय कम हो रही है और उसके लिए वह प्रयास करेंगी की ओपीडी में इजाफा हो क्योंकि इस अस्पताल में उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों से भी मरीज अपना इलाज करने आते हैं, जिसको वह प्राथमिकता के आधार पर लेकर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि निजी किसी भी अस्पताल की बेवजह एंबुलेंस अस्पताल के प्रांगण में अगर दिखाई दी तो वह उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करेंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment