दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखंड की लोककला और स्थानीय उत्पादों की खास भेंट देकर कुंभ-2027 का दिया संदेश

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री को राज्य की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी कई विशेष वस्तुएं भेंट कीं। इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (पारंपरिक ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री गाय का घी, हर्षिल का प्रसिद्ध राजमा और लाल चावल शामिल रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ-2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री को सादर भेंट की। इस मुलाकात के माध्यम से उत्तराखंड की पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों, पहाड़ी खानपान और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से सामने रखा गया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व से नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही। मुख्यमंत्री द्वारा भेंट की गई वस्तुएं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक पहचान और स्थानीय उत्पादों की विशिष्टता को दर्शाती हैं। मलारी की हस्तनिर्मित कोट की पट्टी और दोरखा राज्य की समृद्ध बुनकर एवं हस्तशिल्प परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं हर्षिल का राजमा और लाल चावल तथा बद्री गाय का घी प्रदेश के पारंपरिक कृषि एवं पशुपालन उत्पादों की पहचान को सामने लाते हैं। वहीं, मां गंगा की प्रतिकृति के माध्यम से हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की इस भेंट में उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान दिलाने के साथ आगामी कुंभ-2027 के महत्व को सामने रखने का संदेश भी शामिल रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment