श्रीनगर (गढ़वाल)। गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया और कुलपति कार्यालय के गेट के पास उग्र प्रदर्शन किया। मामला उस समय भड़क गया जब छात्रों को यह पता चला कि इस बार विश्वविद्यालय की बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर नाराज़ छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय गेट के सामने पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र प्रतिनिधियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक छात्र ने अचानक हवा में पेट्रोल उछालकर उसमें माचिस लगा दी, जिससे नीचे गिरे पेट्रोल में भी आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है और संवाद से दूरी बना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र प्रतिनिधियों को निर्णय प्रक्रिया से दूर रखा गया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
