अंकिता भंडारी के नाम पर होगा पौड़ी का सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सीएम धामी का निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अब ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ रखा गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा रखी गई मांगों पर कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।सीएम धामी ने दोहराया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस बीच, गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान भूमिगत बिजली, पानी और गैस पाइपलाइन जैसे सभी संबंधित कार्य आपसी समन्वय से तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment