नैनीताल। प्रदेश में डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों को लेकर उठे विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे प्रभाव के बीच राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है। प्रमुख सरकारी अस्पतालों से स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का बिना प्रतिस्थानी की नियुक्ति के स्थानांतरण किए जाने के बाद कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। इसका असर मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है, जहां स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किए जा…
Category: उत्तराखंड
काशीपुर में शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन, उलमा-ए-किराम ने इमाम हुसैन की कुर्बानी और दीन की तालीम पर डाला प्रकाश
काशीपुर। 2 जुलाई 2026, बरोज़ जुमेरात, बाद नमाज़-ए-इशा मोहल्ला अल्ली खां स्थित मोती मस्जिद वाली गली में शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन रूहानी और इल्मी माहौल में किया गया। कॉन्फ्रेंस में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, मशाइख़-ए-इज़ाम, दीनी व सामाजिक हस्तियों तथा अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज़ कारी महमूद रज़ा ने तिलावत-ए-क़ुरआन पाक से किया। इसके बाद उन्होंने नात-ए-पाक और मनकबत पेश की, जबकि हाफिज़ अरशद रज़ा ने भी अपने नातिया कलाम से महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। शहर इमाम काशीपुर…
बार एसोसिएशन ने सचिव यशवंत सिंह चौहान पर हमले की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की एक आम सभा बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा ने किया। सभा में बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान पर कथित हमले की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।बताया गया कि 1 जुलाई 2026 की शाम सचिव यशवंत सिंह चौहान के साथ अधिवक्ता धर्मेंद्र एवं हरगोविंद द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में आईटीआई थाने में धर्मेंद्र, हरगोविंद तथा संजय…
केजीसीसीआई के विनीत कुमार संगल अध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा महासचिव चुने गए
काशीपुर। काशीपुर के कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन कर विनीत कुमार संगल को केजीसीसीआई का अध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुने गए। केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक आम सभा चैंबर हाउस, काशीपुर में संपन्न हुई, जिसमें चैंबर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में विनीत कुमार संगल अध्यक्ष, रमेश कुमार मिîक्का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित बंसल कोषाध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया, जबकि नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह, नरेश कुमार घई,…
चंपावत के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। 29 जून को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सैन्य अलंकरण से सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने अपने लंबे सैन्य जीवन के दौरान श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय…
उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 का युवाओं को मिला लाभ, एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति-2024 का लाभ अब राज्य के युवाओं तक पहुंचने लगा है। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से अपना पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उत्तराखंड के तीन युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को फिल्म, टेलीविजन और मीडिया के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। फिल्म नीति-2024 के तहत एफटीआईआई, पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता सहित…
हरिद्वार में निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू, छह लाख छात्रों को मिलेगा लाभ
रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जिले के करीब छह लाख छात्रों को इनका वितरण किया जाएगा। उम्मीद है कि…
सीएम धामी की श्रीअन्न पहल से पारंपरिक खेती को मिली नई पहचान, मडुआ की सरकारी खरीद से किसानों को लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पारंपरिक खेती को लाभकारी बनाने के लिए राज्य मिलेट मिशन और श्रीअन्न योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों के मोटे अनाज—मडुआ (रागी), झंगोरा (सांवा) और रामदाना (चौलाई) को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार मडुआ को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के…
सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर उत्तराखंड से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के विकास पर बल देते हुए लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया। बैठक में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार की…
पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा का निधन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून। सैन्य सेवा और सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मिजोरम एवं पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा (सेनि) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को देहरादून…
