2027 विधानसभा चुनाव में धामी होंगे भाजपा का चेहरा, विकास और सुशासन पर फोकस

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीतिक रूप से स्पष्ट संकेत देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही चुनावी चेहरा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने यह साफ किया है कि चुनाव में विकास और सुशासन के एजेंडे को केंद्र में रखते हुए धामी के नेतृत्व में ही जनता के बीच जाया जाएगा।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक साक्षात्कार में धामी सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में विकास और बेहतर प्रशासन…

उत्तराखंड में जनगणना-2027 का डिजिटल फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू, 62 हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत डिजिटल फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय द्वारा पीआईबी देहरादून के सहयोग से आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा की गई। निदेशक (जनगणना) इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में 10 से 23 अप्रैल 2026 के बीच 62 हजार से अधिक लोगों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (Self Enumeration) पूरी कर ली है, जो डिजिटल जनगणना के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और सहभागिता को दर्शाता है।उन्होंने जानकारी दी कि…

उत्तराखंड में राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनेगा, फीस मनमानी और स्कूल शिकायतों पर लगेगा नियंत्रण

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में “राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण” के गठन की तैयारी की जा रही है, जो सभी विद्यालयों के लिए न्यूनतम मानक तय करेगा और फीस से जुड़ी मनमानी समेत विभिन्न शिकायतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगा। प्रस्तावित प्राधिकरण का दायरा काफी व्यापक होगा और यह राज्य के लगभग 16,501 सरकारी तथा 5,396 निजी विद्यालयों पर लागू होगा।इस प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य निजी स्कूलों में अनियंत्रित फीस…

एम्स ऋषिकेश पहुंचे उपराष्ट्रपति, सीएम धामी की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था; तीन जोन में बांटा गया पूरा क्षेत्र

ऋषिकेश/देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के एम्स ऋषिकेश दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग करते नजर आए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा एम्स हेलीपैड और तीसरा मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के…

अघोषित विद्युत कटौती से बाज आए विद्युत विभाग अन्यथा होगा आंदोलन: अलका पाल

काशीपुर। अघोषित विद्युत कटौती पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही अघोषित विद्युत कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देगी। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रहने से त्रहि_त्रहि मची हुई है । बिना पूर्व सूचना के अघोषित विद्युत कटौती से जहां आम जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति एवं खेती भी…

विकास प्राधिकरण के सौजन्य से बार एसोसिएशन में पांच हाईटेक शौचालय की स्वीकृति

काशीपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आज 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 5 हाईटेक शौचालय निर्माण का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने उद्घाटन किया। जिस पर निर्माण का शुरू हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं समेत यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं…

सीमांत गांव माणा पहुंचे सीएम धामी, हरित और सुरक्षित चारधाम यात्रा का दिया संदेश

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और अनुशासन का पालन अत्यंत आवश्यक है।मुख्यमंत्री…

मां की कमाई या कर्ज का हवाला देकर नहीं बच सकता पिता, हाई कोर्ट ने भरण-पोषण को बताया सर्वोच्च दायित्व

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि पिता अपने नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से यह कहकर बच नहीं सकता कि मां भी कमाती है या उस पर कर्ज और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। अदालत ने कहा कि बच्चे का भरण-पोषण पिता का सर्वोच्च दायित्व है और स्वेच्छा से लिए गए किसी भी वित्तीय बोझ के आधार पर इस जिम्मेदारी से छूट नहीं मिल सकती।न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ ने रुड़की स्थित परिवार न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें…

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, गूंजा ‘हर-हर महादेव’; व्यवस्थाओं को लेकर सरकार सतर्क

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयघोषों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और भाव-विभोर होकर बाबा के दर्शन किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सहित चारों धाम…

महापौर ने नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार तेजी से चल रहे हैं। जनता को विभिन्न तरीकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को स्कूलों में तो आमजन को अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही एक जन जागरूकता कार्यक्रम बीती रात शहर के धार्मिक स्थल द्रोणाचार्य पर हुआ जहां शहर की स्वच्छता के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संदेश था की बुद्धिमान व्यक्ति को मलीनता…