उत्तराखंड में मुख्य सचिव Anand Bardhan ने मंगलवार को प्रदेश में चल रहे रोपवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और रोपवे प्रोजेक्ट्स के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में BRIDCUL को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया, साथ ही इसके कार्य और जिम्मेदारियों का प्रारूप शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।Jageshwar Dham योजना के अंतर्गत रोपवे प्रोजेक्ट को शामिल किए जाने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी शहर में बनने वाले रोपवे में किन स्थानों को जोड़ा जाना है और किन्हें नहीं, यह निर्णय शहर की आवश्यकता के अनुसार पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर तय करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का चयन केवल कागजों में नहीं बल्कि जमीन की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि परियोजनाओं का सीधा लाभ आम जनता और पर्यटन दोनों को मिल सके।Mussoorie रोपवे परियोजना के संदर्भ में मुख्य सचिव ने लोअर टर्मिनल के पास सार्वजनिक सड़क मार्ग से जुड़े मामले को अगले तीन दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और परियोजना तय समयसीमा में पूरी हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।Kedarnath रोपवे परियोजना को लेकर उन्होंने लॉजिस्टिक्स ड्राई रन करने, असुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण करने और उनके सुधार का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कुंड ब्रिज और नए बाईपास के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा जहां भी नए ब्रिज और बाईपास की आवश्यकता हो, वहां सर्वे और निर्माण कार्य को समानांतर रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
