नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार वेतन आयोग में केवल बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते (DA) पर ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भोजन, पोषण और घरेलू जरूरतों पर होने वाले वास्तविक खर्च को भी अहम आधार बनाया जा रहा है। यही वजह है कि अब ‘3490 कैलोरी फॉर्मूला’ चर्चा के केंद्र में आ गया है।कर्मचारी संगठनों ने वेतन आयोग के सामने दलील दी है कि पुरानी वेतन निर्धारण प्रणाली आज की…
Day: May 20, 2026
देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 मई को देश के 19 राज्यों में भीषण आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है।…

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर तत्काल देहरादून लौटने का निर्णय लिया। बुधवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन का समाचार मिला, उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता…
हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के लोगों के भूमि कब्जों पर सरकार से मांगा जवाब
नैनीताल। हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के निवासियों द्वारा खुद को भारतीय बताकर नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी एवं वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पूछा कि नेपाली मूल के लोग किस…