नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का शुभंकर ‘क्यालु’ लॉन्च, सीमांत क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का अभियान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि…

उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 15 सितंबर तक मतदाता सूची रहेगी फ्रीज

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। निर्वाचन विभाग ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि अब जिला स्तर पर सात जून तक प्रशिक्षण दिए जाएंगे।निर्वाचन विभाग के अनुसार आठ जून से सात जुलाई के बीच बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और उन्हें भरवाकर वापस जमा करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को…

अवैध कच्ची शराब कि भट्ठियों को लाहन समेत किया आईटीआई पुलिस ने नष्ट

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के आदेश पर आज कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनकपुर में खेतों के किनारे लगी 02 अवैध कच्ची शराब की लगी भट्ठियों, बनाने के उपकरण तथा लगभग 10000 ली0 लहन को नष्ट…

सूर्या रोशनी द्वारा गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

काशीपुर।‌ सूर्या रोशनी द्वारा गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक Research & Devlopment Lab और Air Delivery Room का शुभारम्भ किया गया। इस आधुनिक परीक्षण सुविधा का उद्घाटन Surya Lighting & Home Appliances के CEO वसु मित्रा पाण्डेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली हेड ऑफिस की टीम सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 Top Distributer और 75 सेल्स टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं डीलरों को प्लांट की उत्पादन…

वैज्ञानिकों ने बासमती की पैदावार को और बेहतर बनाने के लिए कृषकों को जानकारी दी

काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के अंतर्गत बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान अपीड़ा वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार मोदीपुरम मेरठ के द्वारा कृषकों हेतु ग्राम दोहरी परसा गुरुद्वारे के प्रांगण में एक दिवसीय बैठक के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ- प्रमोद कुमार तोमर द्वारा बासमती की पैदावार को और बेहतर बनाने एवं निर्यात करने हेतु कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के अध्यक्ष बलकार सिंह के द्वारा भी कृषकों को बासमती धान की खेती…

बच्चों के लिए स्किल डेवलोपमेंट बेहद जरूरी: उर्वशी

काशीपुर। डी-बाली कंपनी की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली द्वारा प्रतापपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रवास में रहने वाले जिन 50 बच्चों को गोद लिया गया है उनका आज का दिन बेहद खास रहा। बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नई स्किल सीखने के लिए सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज़्बा साफ दिखाई दे रहा था। आज जब ये बच्चे अपने मेडल और सर्टिफिकेट लेकर घर जाएंगे, तो उनके परिवारों को भी गर्व…

नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे ट्रक व वैशाली कालोनी में विद्युत पोल में आग लगने से मचा हड़कंप

काशीपुर। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रक व वैशाली कालोनी में विद्युत पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमन रही की अग्निकांड में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई। बीती रात्रि ग्राम कनकपुर के पास नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं बीती देर रात्रि वैशाली कॉलोनी…

महापौर दीपक बाली ने अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे के लगाने का किया शिलान्यास

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को काशी की तरह सजाने की घोषणा के तहत महापौर दीपक बाली ने यहां वार्ड नंबर 25, अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाए जाने का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भारत माता की जय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली जिंदाबाद के नारो से पूरा अल्ली खां क्षेत्र गूंज उठा और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे महापौर पर पुष्प वर्षा कर उनका…