अवैध कच्ची शराब कि भट्ठियों को लाहन समेत किया आईटीआई पुलिस ने नष्ट

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के आदेश पर आज कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनकपुर में खेतों के किनारे लगी 02 अवैध कच्ची शराब की लगी भट्ठियों, बनाने के उपकरण तथा लगभग 10000 ली0 लहन को नष्ट किया गया। पुलिस ने चेतावनी भरे लहजे में अवैध कच्ची शराब तस्करों को चेतावनी दी है कि या तो वह अपने हरकतों से बात आ जाए या फिर जेल जाने को तैयार रहे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम मेंअपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हे0का0 सिराज हुसैन,का0 दीपक जोशी, रमेश बांग्याल,तथा नरेश चौहान शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment