काशीपुर। नगर क्षेत्र में किन्नरों द्वारा नेग के नाम पर क्षेत्रवासियों से की जा रही अवैध वसूली से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर काशीपुर कल्याण मंच द्वारा नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। महापौर को संबोधित ज्ञापन में अवगत कराया गया कि काशीपुर कल्याण मंच, पिछले लगभग पांच वर्षाे से क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों से क्षेत्र में किन्नर समुदाय द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न एवं अवैध वसूली के सम्बन्ध में कई बार मौखिक और लिखित में अवगत करा चुका है और हर बार हर अधिकारियों द्वारा मंच…
Month: June 2026
केवीएस ग्रुप ने पर्यावरण दिवस पर लगाए परिसर में 250 पौधे
काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ स्टील्स के परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 250 वृक्षों का रोपण किया गया। इससे पूर्व केवीएस प्रीमियर द्वारा 25 मई से ही पर्यावरण संरक्षण पखवाडा मनाया गया जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ-सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के एमडी देवेन्द्र अग्रवाल, डायरेक्टर अर्पण जिन्दल, वाईस प्रेसीडेन्ट एस-के- सिंह, जी-एम- दीपक यादव, राजीव गुप्ता, ए-बी- शुक्ला, कर्मराज यादव, नवीन भट्ट, समीर त्यागी,…
ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.02 किलोग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक युवक को 2.02 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…
खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी,…
खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी,…
गन्ना कृषकों को उन्नत खेती और नई प्रजातियों की दी गई जानकारी, गोविंद नगर में आयोजित हुई कृषक गोष्ठी
काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम गोविंद नगर में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित खेती, उन्नत बीज प्रजातियों, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने किसानों को आगामी गन्ना बुवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती में उचित गहराई और दूरी का विशेष महत्व…
डेंगू-चिकनगुनिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए व्यापक जनजागरूकता और रोकथाम के निर्देश
रुद्रपुर। जनपद में डेंगू और चिकनगुनिया रोग की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर रोकथाम और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों में डेंगू आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जाएं तथा जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने ब्लड और प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाओं का भंडारण बनाए…
पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, युवाओं को मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक ऋण का लाभ
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने तथा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत युवाओं को पर्यटन आधारित व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण सुविधा और राजकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बस, टैक्सी, होटल, मोटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, टेंटेज आवास, मोटर गैराज, साहसिक पर्यटन उपकरण, योग एवं ध्यान केंद्र,…
सितारगंज में हेपेटाइटिस के संदिग्ध मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
सितारगंज। नयागांव और आसपास के क्षेत्रों में वायरल हेपेटाइटिस (पीलिया) के संदिग्ध मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और मौके पर तैनात स्वास्थ्य टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कार्य पूरी गंभीरता के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पीलिया, बुखार…
विश्व पर्यावरण दिवस पर bar एसोसिएशन ने रोपे पौधे
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में कचहरी प्रांगण में 80 पौधे रोपे गए। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण आवश्यक है, एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि आज हम अधिवक्तागण संकल्प ले कि हम दो दो पौधे रोपेंगे। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमे जीवन प्रदान करते हैं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने भी पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर…
