काशीपुर। ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र एवं उत्तराऽंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है। उनके प्रेरक अनुभवों ने अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के विस्तार तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में मातृशक्ति को मिल रहा है।इस अवसर पर मुख्य वक्ता कल्पना बोरा, जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, राज्य मंत्री सीमा चौहान, पूर्व महापौर उषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुऽ चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लऽपति दीदियां एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
