आबकारी विभाग ने छापेमारी कर हजारों लीटर लहन नष्ट करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की

काशीपुर। आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खाईखेड़ा और कटैया में छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान नाले के किनारे संचालित चार अवैध भट्टियां ध्वस्त कर दी गईं तथा मौके पर करीब 18,500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी में लगभग 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में अज्ञात आरोपियों के िऽलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं…

लायंस क्लब ने दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर एवं राशन सामग्री भेंट की

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यूएसआर इंदू समिति स्कूल, बसई पीरूमदारा में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर एवं राशन सामग्री भेंट की। साथ ही विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय में लगभग 100 ऐसे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जो सुनने, बोलने अथवा चलने में असमर्थ हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए 36 सदस्यीय स्टाफ कार्यरत है। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने रेफ्रिजरेटर के सभी दस्तावेज विद्यालय प्रबंधन को…

सड़क हादसे में काशीपुर के बस हेल्पर की दर्दनाक मौत व दो लोग घायल

काशीपुर। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव मनोहर वाली के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में काशीपुर के गिरीताल निवासी टूरिस्ट बस के हेल्पर गोपी कुमार की मौत हो गई, जबकि दंपत्ति समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।पता चला है कि काशीपुर से करीब 60 श्रद्धालुओं को लेकर एक प्राइवेट टूरिस्ट बस कलियर शरीफ जा रही थी। रात करीब दो बजे कुछ यात्रियों के लघुशंका…

पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत के मामले में विधायक चीमा पहुंचे मृतकों के घर हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

काशीपुर। काशीपुर नगर के महादेव नगर पक्का कोट स्थित एक प्लॉट में जमा पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान दिवंगत बच्चों की माता की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर विधायक चीमा ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और डॉक्टर से उनका उपचार शुरू कराया, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सा मिल सके। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने…

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी काशीपुर की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि-) काशीपुर की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। माता मंदिर रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना ने बताया कि चार पदाधिकारियों और सात कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी में कुल 409 मतदाता हैं और चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाएं श्री रामलीला ग्राउंड में संपन्न होंगी। पदाधिकारी पद के लिए प्रत्याशी या उसकी फर्म के नाम पर…

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी काशीपुर की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि-) काशीपुर की नई त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। माता मंदिर रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना ने बताया कि चार पदाधिकारियों और सात कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी में कुल 409 मतदाता हैं और चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाएं श्री रामलीला ग्राउंड में संपन्न होंगी। पदाधिकारी पद के लिए प्रत्याशी या उसकी फर्म के नाम पर…

दो वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्रतार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्रतार अभियुक्तों में एनडीपीएस एक्ट में अमन खान पुत्र नावेद खान निवासी मौहल्ला थाना साबिक एवं मारपीट-गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे रहे पर्वतीय कालोनी निवासी…

अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 4-66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास चेकिंग के दौरान लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4-66 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी…

देहरादून में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं संग भी करेंगे चुनावी मंथन

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 जुलाई को देहरादून दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स मैदान में किया जाएगा, जहां राहुल गांधी लगभग दो घंटे तक प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में नकल और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे तथा छात्रों के सवालों का जवाब देंगे।दौरे के दौरान राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी…

बाजपुर सिविल न्यायालय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित सिविल न्यायालय में गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीवानी नाजिर शाखा में तैनात कर्मचारी ओम बाबू को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शाहिद, निवासी वार्ड नंबर-2, बाजपुर ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि चेक बाउंस के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता (राजीनामा) हो चुका…