काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस के अनुसार एफआईआर संख्या 239/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र मटरू लाल, निवासी फिरोजपुर, थाना काशीपुर, उम्र 26…
Month: July 2026
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax & Revenue Inspector) के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों…
हरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर…
सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, पत्थर गिरने से झारखंड के मजदूर की मौत
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात काम कर रहे एक मजदूर के ऊपर अचानक भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने तुरंत कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। गंभीर हालत में घायल मजदूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक मजदूर झारखंड…
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर महापौर ने किया पौधारोपण
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज, मानपुर रोड पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुऐ महापौर दीपक बाली ने पार्षदों के साथ मिलकर नीली गुलमोहर के पौधे लगाए और कहां की हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। महापौर श्री बाली ने नगर एवं क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली…
हरेला पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के प्रकृति और हरियाली से जुड़े प्रमुख लोक पर्व हरेला की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन…
कॉलोनी के खाली प्लाट में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत
काशीपुर। काशीपुर के महादेव कॉलोनी में उस समय कोहराम मच गया. जिस समय मोहल्ले के ही दो मासूम दोस्त घर से खेलने के लिए निकले थे..और पड़ोस मे पानी से भरे प्लाट मे डूबकर दोनों ही मासूमों की मौत हो गयी.. स्थानियों ने डूबे दोनों मासूम बच्चों को पानी से बाहर निकाला और आनन -फानन में यहां के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… हादसे के बाद से ही दोनों ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना के बाद सूचना…
बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, सांसद अजय भट्ट ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
सितारगंज। काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बेगुल नदी पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। भूमि पूजन के दौरान…
चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय ने मनाया हरेला, प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दिलाया हरियाली का संकल्प
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक…
प्रदेश के विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री ने करीब ₹38 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों को भी राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) की बढ़ी हुई दरों को मंजूरी दे दी है। सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत…
