काशीपुर। वर्षों पुराना इंतजारकाशीपुर और रामनगर क्षेत्र के लाखों लोगों का आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आगामी 18 जुलाई से रामनगर– देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे देहरादून की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद अनिल बलूनी ने अपने संदेश में कहा कि रामनगर और…
Month: July 2026
नगर के ओवर ब्रिज के नीचे बन सकता है जल्द अंडरपास
काशीपुर। नगर के एमपी चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के पास लंबे समय से प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर प्रशासन अब सक्रिय नजर आ रहा है। भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए इसी सप्ताह रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भूमि उपलब्धता और अभिलेखो से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नगर के एमपी चौक रोड और बाजपुर रोड को जोड़ने…
विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल का गठन
काशीपुर। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल (स्कूल कैबिनेट) का गठन किया गया। आयोजित गरिमामय समारोह में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ- रवि सहोता के स्वागत से हुआ। उन्होंने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डॉ- सहोता ने कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सेवा-भाव…
बरसात और गर्मी को देखते नगर क्षेत्र में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने बनवाया यात्री शेड
काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने बरसात और भीषण गर्मी के चलते आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। आज महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर यात्री शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों…
चोरी की घटना का विधायक ने लिया परिजनों से संज्ञान
काशीपुर। नगर की वैशाली कॉलोनी, निवासी मुनेश कुमार के आवास पर पहुंचकर हाल ही में हुई चोरी की घटना के संबंध में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। विधायक चीमा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्रतारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन से कहा…
नगर की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने का महापौर ने मुख्यमंत्री से किया अनुरोध, नगर में विकास को ओर गति देने के लिए महापौर मिले मुख्यमंत्री से,
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर काशीपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने का अनुरोध किया। महापौर ने लंबित परियोजनाओं का विस्तृत विवरण सौंपते हुए कहा कि इन योजनाओं के शीघ्र अनुमोदन से शहर के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। महापौर ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में पूर्व घोषित विकास कार्यों के साथ पांच वेंडिंग जोन के निर्माण, डॉग शेल्टर होम, नगर…
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मोहल्ला गंज, रतन सिनेमा रोड स्थित कंप्यूटर वाली गली निवासी रऊफ अहमद ने 11 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 जुलाई 2026 को उनके घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके-06 बीसी7458 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर…
अब WhatsApp से भी बुक होंगे रोडवेज बस के टिकट, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी बुक किए जा सकेंगे, जिससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मेट्रो सेवाओं की तर्ज पर शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है। परिवहन निगम इस योजना को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित कर रहा है।वर्तमान…
अब WhatsApp से भी बुक होंगे रोडवेज बस के टिकट, यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी बुक किए जा सकेंगे, जिससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मेट्रो सेवाओं की तर्ज पर शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है। परिवहन निगम इस योजना को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित कर रहा है।वर्तमान…
बिंदुखत्ता, बापूग्राम और बग्गा-54 के नियमितीकरण की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट ने दिए कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्षों से वन भूमि पर बसे हजारों परिवारों को बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य कैबिनेट ने देहरादून के बापूग्राम, नैनीताल के बिंदुखत्ता और ऊधम सिंह नगर के बग्गा-54 क्षेत्र के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन तीनों क्षेत्रों में करीब 4,730 हेक्टेयर वन भूमि पर बड़ी संख्या में लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं और लंबे समय से इन्हें राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की जा…
