मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री का गदरपुर में पुष्प वर्षा व सरोपा भेंट कर किया भव्य स्वागतकाशीपुर/ गदरपुर। उत्तराखंड प्रदेशके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह जी की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की। संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता एवं आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही…

मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान पेयजल विभाग और जल जीवन मिशन से…

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दोपहर से शुक्रवार, 31 जुलाई दोपहर तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश…

कावड़ यात्रा मे काशीपुर का स्वास्थ्य विभाग रहेगा मुस्तैद

काशीपुर । सावन की कावड़ यात्रा का आगाज हो चुका है शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर 31 जुलाई से कूच करने लगें इस कावड़ यात्रा का समापन 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के जलाभिषेक के साथ होगा… शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए अपने स्थानीय शिवालियों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे इस कावड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद रहेगा .. और कावड़ यात्रियों के रूड पर जगह-जगह शिव भक्तों के लिए कैंप…

नगर निगम ने किया ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का कार्य शुरू

काशीपुर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चालकों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर के तीन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण के बाद शेषआ सात चिन्हित स्थानों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अब तक नगर क्षेत्र में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का अभाव होने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को अपने वाहनों की चार्जिंग के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बढ़ती ईवी वाहनों की संख्या और…

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और एआई न्यूज़लेटर का किया शुभारंभ, युवाओं के नवाचार को बताया भविष्य की ताकत

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) न्यूज़लेटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने नई एआई पहल के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो राज्य में तकनीकी नवाचार और युवा प्रतिभाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा।राज्यपाल ने कहा कि सबसे पहले लोक भवन में एक एआई लैब की स्थापना की गई और इसके बाद एआई-इनेबल्ड वाहन के माध्यम से पूरे राज्य के सभी जिलों में ‘ऑपरेशन कल्कि’ की…

विश्व बाघ दिवस पर देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर दिया जोर

देहरादून। विश्व बाघ दिवस (Global Tiger Day) के अवसर पर देहरादून के राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक होटल में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, विशेषकर बाघों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप घोटाले के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम अमृता शर्मा का तबादला; ऋचा सिंह बनीं नई एसडीएम

बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बीच ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बाजपुर की एसडीएम अमृता शर्मा का तत्काल प्रभाव से गदरपुर तबादला कर दिया है। वहीं, गदरपुर की एसडीएम एवं पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को बाजपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।ऋचा सिंह इससे पहले हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और सख्त छवि के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा सिंह को अब बाजपुर की…

1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, तैयारियों में जुटा प्रशासन; अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी पर जोर

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी 1 सितंबर से आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने सभी खेल समितियों को शीघ्र बैठक कर खेल मैदान चिन्हित करने, तिथिवार रोस्टर तैयार करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग…

करोड़ों की सड़कें, फिर कुछ महीनों में खुदाई! आखिर कब रुकेगी जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी?

काशीपुर। शहर में एक बार फिर सड़कों की खुदाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नई बनी सड़कें बार-बार क्यों खोदी जाती हैं? यदि किसी सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन, सीवर, गैस लाइन, बिजली के केबल या इंटरनेट फाइबर बिछाने का काम होना था, तो वह सड़क बनने से पहले क्यों नहीं किया गया?हर बार सड़क बनने के बाद अलग-अलग विभाग अपने-अपने कार्यों के लिए उसी सड़क को दोबारा खोद देते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि…