कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा,…

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी सीधी सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने नई खेल नीति के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप नई राज्य खेल नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पाने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही समुचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।…

उत्तराखंड न्यायिक सेवा में तबादले, देहरादून सहित कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के तहत पौड़ी गढ़वाल स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त होने के कारण उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय, नैनीताल…

आंगनबाड़ी केंद्रों का काम प्रभावित होने पर मंत्री रेखा आर्या सख्त, कार्यकर्ताओं को दिए स्पष्ट निर्देश

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एसआईआर कार्यों के चलते विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का भी निस्तारण करें। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन, लाभार्थियों को…

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एल.डी. भट्ट अस्पताल में डॉक्टरों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

काशीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एल.डी. भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्र मंच उत्तराखंड के प्रदेश प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद एवं मीडिया प्रभारी शमशेर खान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संदीप दीक्षित सहित अस्पताल के चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंक, डॉ. मन्नू पांडे, डॉ. सत्यवीर, डॉ. अरुण, डॉ. पुनेरा सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर…

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोप, बीकेटीसी ने जांच के दिए आदेश

देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित करने के…

नैनीताल में हॉर्न बजाया तो भरना होगा ₹2,000 जुर्माना, डीएम का सख्त आदेश 1 अगस्त से होगा लागू

नैनीताल। नैनीताल शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और शांत वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड मोटरयान नियमावली, 2011 के नियम-187 के तहत तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक माल रोड क्षेत्र में वाहनों के हॉर्न के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन के इस आदेश के अनुसार 1 अगस्त 2026 से प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी वाहन चालक द्वारा हॉर्न बजाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी…

पीसीएस-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने दिए नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 अभ्यर्थी तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का प्रमाण नहीं, बल्कि प्रदेश के सवा करोड़ नागरिकों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवचयनित अधिकारियों…

डॉक्टरों के तबादलों पर सरकार करेगी पुनर्विचार, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

नैनीताल। प्रदेश में डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों को लेकर उठे विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे प्रभाव के बीच राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है। प्रमुख सरकारी अस्पतालों से स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का बिना प्रतिस्थानी की नियुक्ति के स्थानांतरण किए जाने के बाद कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। इसका असर मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है, जहां स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किए जा…

काशीपुर में शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन, उलमा-ए-किराम ने इमाम हुसैन की कुर्बानी और दीन की तालीम पर डाला प्रकाश

काशीपुर। 2 जुलाई 2026, बरोज़ जुमेरात, बाद नमाज़-ए-इशा मोहल्ला अल्ली खां स्थित मोती मस्जिद वाली गली में शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन रूहानी और इल्मी माहौल में किया गया। कॉन्फ्रेंस में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, मशाइख़-ए-इज़ाम, दीनी व सामाजिक हस्तियों तथा अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज़ कारी महमूद रज़ा ने तिलावत-ए-क़ुरआन पाक से किया। इसके बाद उन्होंने नात-ए-पाक और मनकबत पेश की, जबकि हाफिज़ अरशद रज़ा ने भी अपने नातिया कलाम से महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। शहर इमाम काशीपुर…