रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन न मिलने के कारण रक्षाबंधन पर्व रहा फीका

काशीपुर। रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा। लगातार वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में विभागीय लेटलतीफी को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। त्योहार के समय वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उधारी का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है।रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ त्योहारों पर भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद…

लोहियाहेड में पैदल पहुंचे सीएम धामी, स्थानीय स्टॉल पर खाई टिक्की; ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करते हुए लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय छोटे कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए लोहियाहेड पहुंचे और वहां रवि के प्रसिद्ध स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और सादगीपूर्ण अंदाज को देखकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टिक्की खाने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल संचालक समेत वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय बातचीत की तथा स्थानीय कारोबार और…

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

काशीपुर। आज नगर के कटोराताल क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार घटना आज सुबह करीब 11:24 बजे की है।पुलिस को सूचना मिली कि कटोराताल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास नगर निगम के एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि नगर निगम का छोटा हाथी (कूड़ा उठाने वाला वाहन) रजिस्ट्रेशन संख्या UK07 CD-7220 और बाइक…

समर स्टडी हाल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, यातायात के नियमों का भी सीखा गुर

काशीपुर। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर समर स्टडी हॉल में रक्षाबंधन पर्व हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्व को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्रओं ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कुंडेश्वरी पुलिस चौकी…

देश में बेटियों के हथियारों के नाक कान काटकर सार्वजनिक घुमाया जाए और बाद में फांसी पर लटकाया जाए: ओम प्रकाश

काशीपुर। काशीपुर में बीते दिनों रामनगर रोड स्थित धनौरी क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा की हुई हत्या और देशभर में बेटियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आज भावुक प्रदर्शन किया गया। कर्म योग एवं सहयोग साधना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा और उनकी पत्नी मीरा वर्मा ने बेटियों की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग उठाते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया को संबोधित एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन से पूर्व ओम प्रकाश वर्मा गले में जूतों…

जागृति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने उत्साह और स्नेह के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

काशीपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जागृति पब्लिक स्कूल में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में किसी बड़े औपचारिक कार्यक्रम के बजाय बच्चों ने आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।रक्षाबंधन को लेकर विद्यालय के बच्चों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी पसंद के मित्रों तथा अन्य कक्षाओं में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को, जिन्हें वे भाई या बहन जैसा मानते हैं, राखी बांधी।…

चंपावत में सीएम धामी ने मातृशक्ति को दी सौगातों की बात, बोले- बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

चंपावत। सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंपावत से उनका विशेष जुड़ाव है और जब भी वह यहां आते हैं, उन्हें अपने परिवार के बीच आने जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता और मातृशक्ति से मिलने वाला स्नेह उन्हें नई ऊर्जा देता है और यही ऊर्जा उन्हें प्रदेश के विकास तथा जनसेवा के लिए लगातार काम करने की ताकत देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का प्रमुख उद्देश्य…

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में छात्रों ने रखे विकास के सुझाव, सीएम धामी ने कहा- युवा नीति निर्माण में बनें सक्रिय भागीदार

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य को लेकर सुझाव लेते हुए कहा कि राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। रुद्रपुर स्थित जेपीएस स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से चयनित 15 विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद किया और उनके विचारों को सुना। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और…

उत्तराखंड में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 2022 के चार प्रत्याशी तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य

देहरादून। अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव लड़ चुके चार अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की अवधि के लिए चुनाव लड़ने से निरर्हित घोषित किया है। आयोग ने यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क के तहत की है। जारी आदेश के अनुसार निरर्हित किए गए चारों व्यक्ति अब संसद के किसी भी सदन, राज्य विधानसभा अथवा केंद्रशासित प्रदेश की विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने या सदस्य बने…

महंगाई और छात्र उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, छात्र उत्पीड़न समेत कई मांगों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेकेंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित उत्पीड़न को लेकर भी सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान…