काशीपुर। काशीपुर में बीते दिनों रामनगर रोड स्थित धनौरी क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा की हुई हत्या और देशभर में बेटियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आज भावुक प्रदर्शन किया गया। कर्म योग एवं सहयोग साधना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा और उनकी पत्नी मीरा वर्मा ने बेटियों की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग उठाते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया को संबोधित एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन से पूर्व ओम प्रकाश वर्मा गले में जूतों की माला पहनकर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ हो रही घटनाएं सरकार, न्याय व्यवस्था और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ज्ञापन के साथ शीर्ष पदाधिकारियों को बेटियों की रक्षा के संकल्प के प्रतीक के रूप में एक-एक राखी भी भेजी गई। समिति ने अपील की कि रक्षाबंधन के पर्व पर बेटियों की सुरक्षा का फर्ज निभाने के साथ कन्या पूजन के नैतिक संदेश को भी व्यवहार में उतारा जाए। ओम प्रकाश वर्मा ने पीड़ित गरीब परिवार को अपनी ओर से एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने सरकार से निर्भया फंड से पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये की तत्काल सहायता देने की मांग की। साथ ही बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित एवं कठोर सजा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। समिति का दावा है कि यदि उसके सुझावों पर शीर्ष नेतृत्व अमल करे तो बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के 15 दिनों में देश में होने वाले गंभीर अपराधों और नागरिकों व सैनिकों की जान जाने की घटनाओं में 99 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। वर्मा दंपती ने कहा कि उनका उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार और समाज की संवेदनशीलता जगाना है। उन्होंने मृतक छात्रा के परिवार जनों से मुलाकात की और उन्होंने उनको अस्वस्थ किया कि जल्द ही वह इस विषय में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे की पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। और आरोपियों के नाक कान काटकर उनको पूरे शहर में घुमाया जाए और बाद में उनको फांसी पर लटका दिया जाए ऐसी उनकी मांग है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
