महंगाई और छात्र उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, छात्र उत्पीड़न समेत कई मांगों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेकेंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित उत्पीड़न को लेकर भी सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान…

पॉश कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल

काशीपुर। नगर की पॉश कॉलोनी कौशांबी एवेन्यू में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात के अंधेरे में तेंदुए ने एक बछड़े पर झपट्टा मारकर उसे अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले की यह घटना कॉलोनी निवासी महेश अग्रवाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि हमले से पहले तेंदुआ काफी देर तक कॉलोनी में घूमता रहा। इससे पूर्व भी तेंदुआ कॉलोनी में एक कुत्तों पर हमला कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से कॉलोनीवासियों में…

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित

काशीपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर काशीपुर कोतवाली परिसर में शांति मीटिंग का आयोजन किया गया। वैसे तो यहां पर बता दें की ईद मिलादुन्नबी की काफी समय से तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बीती शाम कोतवाली में आयोजित बैठक में जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। जुलूस कमेटी के सदर शमशुद्दीन सैफी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने, जुलूस मार्ग की साफ-सफाई कराने तथा आवारा घूम रहे पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की। तहसीलदार पंकज चंदोला ने संबंधित विभागों…

राम कथा का आज विधि विधान के साथ विश्राम, श्रद्धालुओं को कथा व्यास शीतल दीदी ने दिया अपना आशीर्वाद

काशीपुर। राम कथा का आज विश्राम हो गया, विश्राम दिवस पर कथा व्यास शीतल दीदी ने अपनी संगीतमय मधुर वाणी से नल-नील की देखरेख में वानरों द्वारा समुद्र तट पर पुल निर्माण, लंका पर चढ़ाई, लंका दहन, मेघनाथ, कुंभकरण और रावण वध की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण वानरों की विशाल सेना के साथ लंका तट पर स्थित सुवेल पर्वत पहुंचे। भगवान श्रीराम ने युद्ध से पूर्व एक बार फिर शांति का प्रस्ताव अंगद के माध्यम से रावण की सभा में…

युवती ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया खुलासा, दो आरोपी सलाखों के पीछे, चारों ओर हो रही पुलिस की प्रशंसा

काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने युवती ब्लाइंड मर्डर का तीन के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। बता दें कि धनौरी पट्टी, रामनगर रोड पर सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या डंपर चालक और उसके साथी ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त डंपर, लोहे का हुक, मृतका…

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ को मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन, 2.50 लाख से अधिक छात्रों ने दिए सुझाव

देहरादून। उत्तराखंड को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ को प्रदेशभर के युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। राज्य के भविष्य और नीतियों को आकार देने में विद्यार्थियों की सोच और सुझावों को शामिल करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचार और निबंध ऑनलाइन दर्ज कराए हैं। मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले…

धामी की देवभूमि उद्यमिता योजना ने कार्तिक के आइडिया को दिया कारोबार का रूप, ‘नमस्ते सारथी’ से पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के रहने वाले कार्तिक पांडेय के लिए उद्यमिता किसी किताब तक सीमित अवधारणा नहीं रही, बल्कि अपने आसपास दिखाई देने वाली एक समस्या के समाधान से निकला ऐसा विचार बनी, जिसे उन्होंने कारोबार का रूप देने की दिशा में आगे बढ़ाया। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले कार्तिक के पिता लंबे समय से टैक्सी चलाते हैं और बचपन से उनके साथ सफर के दौरान कार्तिक ने महसूस किया कि पिथौरागढ़ और चम्पावत आने वाले पर्यटकों को अक्सर भरोसेमंद टैक्सी, होटल और स्थानीय गाइड की तलाश में परेशानी होती है।…

साहित्य दर्पण समिति की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह परिसर स्थित सभागार में साहित्य दर्पण समिति की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, समिति संरक्षक डॉ- यशपाल सिंह रावत समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के मंत्री कवि सोमपाल प्रजापति ‘सोम’ ने मां शारदे की वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारंभ किया। आयोजक एवं गीतकार विजय प्रकाश कुशवाहा ने अपनी गीत प्रस्तुति से खुब वाहवाही लूटी। कवि वीके मिश्रा ने जिंदगी पर आधारित रचना प्रस्तुत की। हास्य कवि…

दिल्ली में जय सिंह गौतम ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित

काशीपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीपुर निवासी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जय सिंह गौतम को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली स्थित सर्वाेच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सद्भावना महोत्सव में प्रदान किया गया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व- राजीव गांधी की जयंती के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रें में उल्लेऽनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जय सिंह…

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार दिखेगा अमन-चैन और मोहब्बत का पैगाम

काशीपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर काशीपुर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को इस बार कुछ अलग अंदाज में आयोजित करने की तैयारी है। जुलूस के दौरान ऐसी तमाम चीजों पर रोक रखने का निर्णय लिया गया है, जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती रही हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार जुलूस का मुख्य संदेश अमन, चैन, शांति, भाईचारे और मोहब्बत का होगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर शमसुद्दीन ने बताया कि इस बार जुलूस को अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनाने का…