काशीपुर। नगर की पॉश कॉलोनी कौशांबी एवेन्यू में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात के अंधेरे में तेंदुए ने एक बछड़े पर झपट्टा मारकर उसे अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले की यह घटना कॉलोनी निवासी महेश अग्रवाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि हमले से पहले तेंदुआ काफी देर तक कॉलोनी में घूमता रहा। इससे पूर्व भी तेंदुआ कॉलोनी में एक कुत्तों पर हमला कर चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से कॉलोनीवासियों में भय व्याप्त है और रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से तेंदुए की जल्द से जल्द तलाश कर उसे पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सके।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
