महंगाई और छात्र उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, छात्र उत्पीड़न समेत कई मांगों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेकेंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित उत्पीड़न को लेकर भी सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, अरूण चौहान, संदीप सहगल, इंदु मान, अर्पित मेहरोत्र, त्रिलोक अधिकारी, जितेंद्र सरस्वती, रवि ढिंगरा, परम सिद्धू, अनीस अंसारी, जफर मुन्ना, फैजान सिद्दीकी, साहिल रजा, सुबहान मंसूरी, सलमान, अक्षित मिढ्ढा, सुरेंद्र सागर, हनीफ गुड्डू, मो- जुबैर, अनस, निपुण चौहान, सुलेमान चौधरी, मो- कासिम, सुभाष पाल, शदान इकबाल, विशाल सहित तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं, कांग्रेसियों ने काशीपुर तहसील में भी धरना-प्रदर्शन कर जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की समस्याओं को उठाती रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment