ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित

काशीपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर काशीपुर कोतवाली परिसर में शांति मीटिंग का आयोजन किया गया। वैसे तो यहां पर बता दें की ईद मिलादुन्नबी की काफी समय से तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बीती शाम कोतवाली में आयोजित बैठक में जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। जुलूस कमेटी के सदर शमशुद्दीन सैफी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बिजली के झूलते तारों को ठीक कराने, जुलूस मार्ग की साफ-सफाई कराने तथा आवारा घूम रहे पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की। तहसीलदार पंकज चंदोला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जुलूस मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को कहा। बैठक में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खान, मौ- अशरफ, मोनीश अशी, सरफराज हुसैन, अब्दुल सलीम एडवोकेट, अब्दुल कादिर, एमए राहुल, अख्तर माहीगीर आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment