हिमालय दिवस पर सीएम धामी की बड़ी पहल, संरक्षण के लिए एक करोड़ और ‘हिमालय विभूति सम्मान’ का ऐलान

देहरादून। हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए हिमालय केवल पर्वतों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, संस्कृति, जीवनशैली और अस्तित्व का आधार है। सोमवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हिमालय परिषद में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही…

18 विद्यालयों के शिक्षकों को रोटरी क्लब ऑफ कशीपुर ने किया सम्मानित

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की ओर से रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन में विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से आठ दिवसीय योग शिविर का भी शुभारंभ हुआ। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा…

लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रोहित पुत्र नंद किशोर निवासी टांडा उज्जैन, दीपक सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी मेहमूदपुर, पीपली नायक, थाना टांडा रामपुर तथा शमसु उर्फ शमसुद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी अलीखां, काशीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई…

शिक्षक सम्मान समारोह काश्री कायस्थ सभा ने किया आयोजन

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका राजबाला भटनागर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में तराई इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल काशीपुर के महामंत्री अमन बाली, वसुधैव समिति काशीपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अधिवक्ता परिषद काशीपुर के अध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी…

नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 46 स्कूलों ने लौटाए 39 लाख रुपये

नैनीताल। जिले में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से नियमों के विपरीत शुल्क वसूले जाने के मामलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का असर अब दिखाई देने लगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के बाद जिले के 46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से अतिरिक्त रूप से वसूली गई 39 लाख पांच हजार 405 रुपये की धनराशि वापस कर दी है या फिर उसे अन्य शुल्क में समायोजित किया गया है। शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि कई निजी विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी…

सीएम धामी आज शुरू करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियों के कारण महंगी कोचिंग से वंचित रहने वाले युवाओं को भी बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के…

महापौर बाली के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हुआ स्वागत

काशीपुर। रुद्रपुर जाते समय आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जिला अध्यक्ष मनोज पाल के साथ महापौर दीपक बाली के आवास पर पहुंचे जहां महापौर श्री बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट से विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद भी हुआ।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट आगामी 9 एवं 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के दो दिवसीय रुद्रपुर एवं हल्द्वानी प्रवास को लेकर होने वाली तैयारियों की बैठक में भाग…

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

काशीपुर। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शेर सिंह की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज तड़के करीब चार बजे कुंडेश्वरी चौराहे से ढकिया रोड पर कुमार ब्लॉक मोड़ के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक के संबंध में जांच शुरू की है। पता चला है कि कुंडेश्वरी के पच्चा वाला बंगाली कॉलोनी निवासी होमगार्ड शेर सिंह काशीपुर कोतवाली में ड्यूटी समाप्त करने के बाद आज तड़के बाइक…

महापौर ने किया हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर। अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली और हरि प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति विशिष्ट अतिथि रहे। मातृशक्ति ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। समारोह में रेनू शर्मा, नवदीप शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट और विशाऽा बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरदीप…

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का लिया संकल्प

काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं वक्ताओं ने डा राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक ज्ञान देना या रोजगार मुहैया कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मनुष्य के सर्वांगीण और मानवीय मूल्यों के विकास को भी बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए।…