15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, सीएम धामी ने तय की डेडलाइन

देहरादून। मानसून की भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव से उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सरकार के निर्देश के बाद संबंधित विभागों की टीमें प्रदेशभर में फील्ड पर उतर चुकी हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा…

फर्जी हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से पांच लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी हेली टिकट बुकिंग का झांसा देकर एक श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी की पहचान शीशमबाड़ा, शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा के रूप में हुई है। मामले में पुणे, महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने कोतवाली गुप्तकाशी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर…

वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार बदले, शासन ने नई जिम्मेदारियां सौंपीं

देहरादून। उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर के वर्तमान दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। शासन ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।शासन के आदेश के मुताबिक गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड, देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून…

हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन, सीएम धामी ने भारतीय ज्ञान और परंपराओं को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर योग गुरु एवं पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ होना विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह…

विधायक बेहड पर हमला लोकतंत्र की हत्या है : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से हमला किया गया वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव विधायक तिलक राज बेहड़ जी ने हमेशा जनता के…

ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति पर सरकार की सख्ती, छह वरिष्ठ अभियंता निलंबित

नैनीताल। जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। जन स्वास्थ्य से जुड़े मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए की गई इस कार्रवाई को राज्य में इस स्तर पर हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।ज्योलीकोट में…

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शहर में शोक की लहर

काशीपुर। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल के निधन पर नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज ,पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज आर्य कन्या इंटर कालेज चंदावती तिवारी महाविद्यालय समेत शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों के साथ साथ पं गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति, कुमायूं उद्योग जगत तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ समाज सेवी शिवनन्दन प्रसाद अग्रवाल का गत सायं 94 वर्ष की अवस्था में निधन होते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो…

मोबाइल और हमारे बच्चे: डराएं नहीं, हर परिवार तय करे ‘एक निश्चित घंटा’

काशीपुर ।समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त वाली ने कहा है कि आज के डिजिटल युग में बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इस ज्वलंत विषय पर समाज सेविका व डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने ‘नियमित स्क्रीन समय, सुरक्षित बचपन’ की एक प्रभावी व व्यावहारिक पहल की वकालत की है। उनका स्पष्ट मानना है कि तकनीक से बच्चों को पूरी तरह काटना संभव नहीं है क्योंकि यह आज के दौर की ज़रूरत है, लेकिन इसे सही parenting और पारिवारिक अनुशासन से संतुलित…

स्वच्छता चौपाल’ में महापौर ने की नगर को स्वच्छ बनाने की अपील

‘काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 40 कचनाल गाजी की मानपुर रोड पर स्थित विश्वनाथ पुरम में ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया जिसमें महापौर दीपक बाली ने मार्मिक अपील करते हुए जनता से अनुरोध किया कि मैं काशीपुर शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु आपका सहयोग मांगने आया हूं । महापौर ने कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन गाड़ी नहीं आती तो उस पर लिखा हुआ नंबर सभी अपने यहां लिख ले और गाड़ी ना आने पर उस नंबर पर…

मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव, सहकारिता से बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी

पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों के आधार पर समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखंड की ओर से आयोजित श्री लक्ष्मणराव ईनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग…