काशीपुर। कुमाऊं वैसे महासभा के द्वारा वैश्य समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान और युवा प्रतिभाओं के प्रोत् का साहन का अनूठा संगम बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में देखने को मिला। महासभा की ओर से आयोजित वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह-2026 में जहां समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी बच्चों का अभिनंदन कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…
Year: 2026
एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
काशीपुर। परिवहन विभाग काशीपुर द्वारा एआरटीओ कार्यालय काशीपुर में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। एआरटीओ कार्यालय में निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश की टीम ने शिविर लगाया। नेत्र विशेषज्ञ वसीम अहमद, मनोज और सुखवीर ने करीब 150 लोगों की आंखो की जांच की। दृष्टि संबंधी समस्या मिलने पर जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चालक की आंखे उसकी और दूसरों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक और लंबी दूरी के…
सैनी समाज के 25 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन में प्रतिभाग को लेकर बैठक का आयोजन
काशीपुर। सैनी महासभा ऊधम सिंह नगर की ओर से काशीपुर में सैनी समाज के बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 25 सितंबर को जसपुर में आयोजित होने वाले विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की गई और समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बताया गया कि विशाल सैनी महासम्मेलन एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह काव्य रिजॉर्ट, ठाकुरद्वारा रोड, जसपुर में आयोजित होगा। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कार्यक्रम में काशीपुर से बड़ी संख्या…
आजाद समाज पार्टी ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की उचित भागीदारी को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की ओर से आज देशव्यापी संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं सहित अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में प्रभावी प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं…
श्रीमती निशा कालरा की मरणोपरांत भी आंखें बिखरेगी दुनिया में रोशनी
काशीपुर। मरणोपरांत नेत्रदान के जरिए किसी के जीवन में रोशनी लाने की प्रेरणादायी पहल को आगे बढ़ाते हुए वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वावधान में 60 वां नेत्रदान संपन्न हुआ। स्वर्गीय स्वामी दयाल कालरा की धर्मपत्नी श्रीमती निशा कालरा के निधन के बाद उनके पुत्र मनीष कालरा ने अपनी माता की इच्छा के अनुरूप नेत्रदान कराया। दान किए गए कॉर्निया से दो लोगों को दृष्टि मिलने की संभावना है।श्रीमती निशा कालरा का 23 सितंबर की मध्यरात्रि निधन हुआ। इसके बाद परिवार की इच्छा पर नेत्रदान की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कॉर्निया…
‘मां तुझे प्रणाम’ चित्रकला प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम
काशीपुर। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कला-कौशल और देशप्रेम की भावना को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त 2026 को हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में जागृति पब्लिक स्कूल की…
मां नंदा देवी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मां नंदा देवी के किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने मां नंदा देवी से उत्तराखंड की खुशहाली, शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की धार्मिक…
निजी वाहनों पर विभाग, पद और राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान
काशीपुर। माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने बुधवार को टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि के नाम/पदनाम वाले बोर्ड लगाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की जांच की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद से संबंधित बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने…
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, बोले- विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का जोर
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल में आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मां नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नंदा देवी महोत्सव उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का जीवंत उत्सव है। महोत्सव के माध्यम से लोकगीत, झोड़ा-चांचरी और ढोल-दमाऊं जैसी लोक परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ उत्तराखंड…
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, सीएम धामी ने तय की डेडलाइन
देहरादून। मानसून की भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव से उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सरकार के निर्देश के बाद संबंधित विभागों की टीमें प्रदेशभर में फील्ड पर उतर चुकी हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा…
