काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर किया स्वागत

काशीपुर। आज नगर के स्टेडियम में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के 40 सदस्य, पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का गरिमामय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तीव्र विकास की दिशा में अग्रसर है तथा काशीपुर को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनका विशेष योगदान सराहनीय है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए मेयर दीपक बाली, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण रहा। केडीएफ ने पुनः मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए काशीपुर के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डॉ. एस. पी. गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुशील बंसल, कुलभूषण गर्ग, डॉ. के. के. अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, शरत गोयल, अपूर्व जिंदल, गोपाल अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, चक्रेश जैन, राकेश गुप्ता, एस. पी. गुप्ता, सर्वेश यादव, डॉ. योगराज सिंह, विजय जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, राजवीर सिंह खोकर, डॉ. राहुल सिंघल सहित कुल 40 ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment