शोरूम से ऐसी के चोरी हुए कॉपर तार का खुलासा एक व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने शोरूम के छः एसी से चोरी हुए कॉपर तार की चेारी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बता दें 01 मार्च को को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली निवासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप कीमती लगभग 15000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली में धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए चोरी गये एसी कॉपर के पाईप के टुकड़ों के साथ मौहम्मद मोबीन पुत्र कमर अली निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश चंद्र मठपाल व देवानंद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment