काशीपुर। पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। उनके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, 24 मार्च की रात ग्राम बरखेड़ा पांडे में शाने अली (18) पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर किया था। इस हमले में शाने अली के कंधे में छर्रे लगे थे। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने उनतीस मार्च को मुखबिर की सूचना पर बांसखेड़ा फ्रलाईओवर के नीचे से आरोपियों को गिरफ्रतार किया है । आरोपियों की पहचान बिलाल पुत्र शाकिर अली और मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद निवासी पोपरी कॉलोनी, बाजपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आपसी प्रेम प्रसंग के चलते शाने अली को मारने आए थे। वह 24 मार्च को बच गया था और 29 मार्च को उसे दोबारा मारने की फिराक में थे। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया उक्त घटनाक्रम में प्रकाश में आये दो अन्य विधि विवादित किशोर से पूछताछ कर उनको उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, पैगा चौकी प्रभारी जसविन्दर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, एसआई पुष्कर भट्ट, एसओजी के हेड कांस्टेबल दीपक व विनय, कांस्टेबल हरीश, सुरेन्द्र काम्बोज, धर्मेन्द्र भारती, अशोक कालाकोटी शामिल रहे।
















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
