महिला आरक्षण को लेकर भाजपाइयों ने फ फूंका कांग्रेस का पुतला

काशीपुर। आज आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर इकट्ठा होकर केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से लोक सभा के सदन में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण को लेकर लाए गए संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत विपक्षियों की निंदा करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेसियों के विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं है। समूचा इंडी गठबंधन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में नहीं है। अब देश की महिलाएं उन्हें इसका जवाब आने वाले चुनाव में अवश्य देंगी। पुतला दहन कर देने वालों में पीयूसी चैयरमेन राम मेहरोत्रा, राज्यमंत्री सीमा चैहान, पूर्व मेयर ऊषा चैधरी, प्रशांत पंड़ित आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment