देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य भाजपा के दो आंतरिक सर्वे और शीर्ष नेतृत्व की सक्रियता के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे की तैयारी जोरों पर है।बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गहन मंथन किया जाएगा। पार्टी यह आकलन करेगी कि किन मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया जाए और किन सीटों पर नए और मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएं।सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर अन्य दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें उम्मीदवार बनाने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। यह मंथन पूरी तरह चुनावी रणनीति को मजबूत करने और जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के संकेत मिल चुके हैं, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समय रहते सीटवार समीक्षा और रणनीति तय करना भाजपा के लिए अहम कदम साबित हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा राज्य की चुनावी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
