ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु भव्य “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर डी.के साहू , गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, माध्यमिक शिक्षा संघ के मंत्री मनोज कुमार शर्मा, टचवुड स्कूल के प्रधानाचार्य कावेश सिद्दीकी एवं राम सिंह कोचिंग ठाकुरद्वारा के निदेशक अनिरुद्ध चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों का सम्मान कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा जी, कॉलेज की सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं निदेशक डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब ढाई सौ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। वहीं विद्यार्थियों के साथ उपस्थित उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment