नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे ट्रक व वैशाली कालोनी में विद्युत पोल में आग लगने से मचा हड़कंप

काशीपुर। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रक व वैशाली कालोनी में विद्युत पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमन रही की अग्निकांड में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई। बीती रात्रि ग्राम कनकपुर के पास नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं बीती देर रात्रि वैशाली कॉलोनी स्थित एक बिजली के पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। दोनों ही घटनाओं में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन टीम में फायरमैन अर्जुन सिंह, सनी कुमार, बलवंत, फायर वूमेन नमिता, शीतल गोस्वामी, ज्योति, रजनी व चालक दीपक राठौर रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment